• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
15 Views

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत


जेब से गाजियाबाद से फफूंद तक का टिकट मिला, जीआरपी शिनाख्त में जुटी


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर कंचौसी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग की ओर अर्द्धनिर्मित बिजली पावर हाउस के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई।

घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने तत्काल कंचौसी चौकी पुलिस और जीआरपी फफूंद को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

जीआरपी प्रभारी फफूंद आरपी सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। उसकी जेब से गाजियाबाद से फफूंद तक का रेलवे टिकट बरामद हुआ है। फिलहाल जीआरपी शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!