• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद घर लौटा दंपति

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
16 Views

परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के बाद घर लौटा दंपति


शाहजहांपुर पुलिस लाइन में 27 मामलों की हुई सुनवाई, पांच माह पहले हुई थी दंपति की शादी


 टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़ 

शाहजहांपुर, । पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में बुधवार को पारिवारिक विवादों के निस्तारण के लिए सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 27 पत्रावलियों पर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। आपसी समझौते के बाद एक दंपति को सकुशल घर भेजा गया।

परिवार परामर्श केंद्र के अनुसार, थाना जैतीपुर क्षेत्र के इस दंपति की शादी पांच माह पहले हुई थी। करीब 15 दिन पहले पत्नी अपने मायके चली गई थी। दोनों पक्षों को केंद्र पर बुलाकर बातचीत कराई गई।

सुनवाई के दौरान पत्नी ने बताया कि पति द्वारा बदतमीजी से बात किए जाने से नाराज होकर वह मायके चली गई थी। वहीं पति ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में वह पत्नी से अभद्र व्यवहार नहीं करेगा और उसे अपने साथ रखना चाहता है।

परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद पति-पत्नी ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। दोनों को सकुशल घर के लिए विदा कर दिया गया।

इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, महिला आरक्षी पिंकी, नेहा चौहान, शीतल चौहान, मोनिका कुमारी, रश्मि चौधरी, निशा मिश्रा और आरक्षी विनीत कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!