• Wed. Nov 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पंचशील ध्वज के अपमान के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
12 Views

पंचशील ध्वज के अपमान के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


मदनापुर पुलिस ने फिरोजपुर डूडा निवासी युवक को पकड़ा, चार धाराओं में दर्ज है मुकदमा


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र में पंचशील के झंडे का अपमान किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को बुधवार, 18 नवंबर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, पांच नवंबर 2026 को पंचशील के झंडे का अपमान किए जाने के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर थाना मदनापुर में मुकदमा संख्या 290/26 दर्ज किया गया था। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 126(2), 352 और 351(3) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चन्दन (25) पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम फिरोजपुर डूडा, थाना मदनापुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!