• Thu. Nov 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विकसित भारत यंग लीडर्स कार्यक्रम में युवाओं ने पीपीटी से रखे विचार

ByTen News One Desk

Nov 19, 2026
3 Views

विकसित भारत यंग लीडर्स कार्यक्रम में युवाओं ने पीपीटी से रखे विचार


चैलेंज ट्रैक 2026-27 की प्रतियोगिता में कीर्ति ने पहला, साक्षी ने दूसरा और नंदिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया


टेन न्यूज़ !! १९ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज, । युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स कार्यक्रम के अंतर्गत चैलेंज ट्रैक 2026-27 की पीपीटी आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन विकास भवन स्थित हर्षवर्धन सभागार में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित विषयों पर प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपने विचार, सुझाव और नवाचारी दृष्टिकोण रखे।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। इसमें डॉ. नेहा मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर, जीजीडीसी; डॉ. पंकज राय और डॉ. रमेश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, पीएसएम पीजी कॉलेज शामिल रहे।

प्रतियोगिता में कीर्ति ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और नंदिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंशिका चौथे और देवव्रत पांचवें स्थान पर रहे, जबकि नित्य ने छठा स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम प्रभारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अंशिता श्रीवास्तव के साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आकाश सिंह और सौरभ यादव, जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी तथा वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह चंदेल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!