तिलहर पहुंचीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद राठौर ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल-मालाओं से किया अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
टेन न्यूज़ !! २१ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना ,
तिलहर/शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पहली बार तिलहर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 133-तिलहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद राठौर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपनी खुशी और उत्साह जाहिर किया।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। अरविंद राठौर के नेतृत्व में पहुंचे समर्थकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के पक्ष में नारेबाजी भी हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से शाहजहांपुर और तिलहर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा आई है। उन्होंने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प जताया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंद राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।