संविधान दिवस पर सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में होगा सामूहिक प्रस्तावना वाचन

तीन हजार से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी एक साथ पढ़ेंगे संविधान की प्रस्तावना
टेन न्यूज़ !! २५ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज। आगामी 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर के सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में तीन हजार से अधिक लोग एक साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार संविधान संवाद योजना 2026 के अंतर्गत सुबह 9 बजे ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम आयोजित होगा। जनपद स्तर पर होने वाले इस आयोजन के लिए सेंट जेवियर्स इंटर कॉलेज को नामित किया गया है।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ न्यायिक अधिकारी तथा कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे। सभी लोग एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन में संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उसके मूल्यों और आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इस जिम्मेदारी के लिए शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।