• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, ढाई घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
17 Views

प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, ढाई घंटे बाद सुरक्षित उतारी गई


छिबरामऊ में मचा हड़कंप, पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा; प्रेमी को भी कोतवाली बुलाया


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

छिबरामऊ, कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी से शादी करने की जिद पर एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।

जानकारी के अनुसार, मामला कस्बा चौकी क्षेत्र के फर्रुखाबाद चौराहे के पास कृष्णा हॉस्पिटल वाली गली के निकट खेतों में लगे मोबाइल टावर का है। युवती प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई थी। घटना की सूचना मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया।

पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक बातचीत और समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस उसे अपने वाहन से कोतवाली ले गई। मामले को सुलझाने के लिए युवती के प्रेमी को भी कोतवाली बुलाया गया है।

नीरज प्रताप सिंह, टेन न्यूज़, छिबरामऊ-कन्नौज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!