• Thu. Nov 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्टीयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई स्कूल बस, चार बच्चे घायल

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
7 Views

स्टीयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराई स्कूल बस, चार बच्चे घायल


आशा पब्लिक स्कूल की बस में सवार थे करीब 50 बच्चे, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! नीरज प्रताप सिंह ,

छिबरामऊ, कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र में गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही आशा पब्लिक स्कूल की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि अचानक स्टीयरिंग फेल होने से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार बच्चे घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बस छिबरामऊ कोतवाली की सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर स्थित आशा पब्लिक स्कूल की थी। रोज की तरह गुरुवार सुबह बस बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल जा रही थी। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। रास्ते में अचानक स्टीयरिंग फेल हो गया। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बस पेड़ से टकराकर रुक गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल चारों बच्चों को छिबरामऊ के नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों की टीम ने बच्चों का उपचार शुरू किया।

नीरज प्रताप सिंह, टेन न्यूज़, छिबरामऊ-कन्नौज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!