• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

काली नदी में मत्स्य आखेट के लिए तीन खंडों का आवंटन विवरण जारी

ByTen News One Desk

Nov 26, 2026
14 Views

काली नदी में मत्स्य आखेट के लिए तीन खंडों का आवंटन विवरण जारी


सदर तहसील सभागार में एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया


टेन न्यूज़ !! २६ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो ,

कन्नौज, उत्तर प्रदेश। सदर तहसील सभागार में गुरुवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार की अध्यक्षता में काली नदी में मत्स्य आखेट आवंटन को लेकर तीन खंडों का विवरण जारी किया गया। नदी के अलग-अलग हिस्सों में मत्स्य आखेट के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समितियों की ओर से आवेदन प्रस्तुत किए गए थे।

प्राप्त विवरण के अनुसार, खंड संख्या एक में पट्टी मटेहना से बरकागांव तक लगभग आठ किलोमीटर नदी क्षेत्र शामिल है। इस खंड में प्रदीप कुमार कश्यप को मत्स्य आखेट का आवंटन स्वीकृत किया गया है।

खंड संख्या दो में बरकागांव से पैंदाबाद तक लगभग आठ किलोमीटर का क्षेत्र शामिल है। इसके लिए मनोज कुमार बाथम को आवंटन स्वीकृत हुआ है। वहीं, खंड संख्या तीन में पैंदाबाद से मेहदीपुर तक लगभग 11 किलोमीटर नदी क्षेत्र शामिल है। इस खंड में भी प्रदीप कुमार कश्यप को मत्स्य आखेट की स्वीकृति दी गई है।

जारी विवरण 26 नवंबर 2026 का है। इसमें संबंधित आवेदकों और समितियों के सचिवों के नाम दर्ज किए गए हैं।

प्रभाष चंद्र, कन्नौज | TEN NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!