• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्कूल बस हादसे में चार बच्चों की मौत के मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
48 Views

स्कूल बस हादसे में चार बच्चों की मौत के मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बस में पीछे से मारी थी टक्कर, हादसे में कई बच्चे हुए थे घायल


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्कूल बस और ट्रक की टक्कर में चार बच्चों की मौत के मामले में ठठिया पुलिस ने वांछित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल के पास से पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2026 की सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 209 पर ट्रक संख्या RJ11GC4856 के चालक ने स्कूल बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में चार स्कूली बच्चों की मृत्यु हो गई थी, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हुए थे। मामले में थाना ठठिया में मुकदमा संख्या 387/2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विवेचना के दौरान ट्रक चालक उबेस पुत्र साहबदीन निवासी ग्राम उटावड, थाना उतवार, जनपद पलवल (हरियाणा) का नाम प्रकाश में आया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 26 नवंबर को थानाध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 209 के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनिमेष तिवारी, कांस्टेबल मंजीत कुमार और सौरभ कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!