भारतीय किसान यूनियन (जन हुंकार) ने किया संगठन का विस्तार, पांच पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

कविरापुर में आयोजित कार्यक्रम में नए पदाधिकारियों को दिलाया गया किसान हितों में कार्य करने का संकल्प
टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,
कविरापुर (कन्नौज)। विधानसभा छिबरामऊ क्षेत्र के गांव कविरापुर में भारतीय किसान यूनियन (जन हुंकार) की ओर से संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से पांच कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के आह्वान पर जिला उपाध्यक्ष राज यादव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में अरविंद कुमार यादव को ब्लॉक प्रभारी, सत्येंद्र सिंह को ब्लॉक सचिव, कमलेश यादव को मंडल सचिव, राकेश कुमार को ग्राम प्रभारी और आदेश कुमार को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों के हित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (जन हुंकार) का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को उठाना और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना है। नए पदाधिकारियों के जुड़ने से किसान हितों की लड़ाई को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी से संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपील की।
कार्यक्रम में गांव के लोग और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम का समापन किसान एकता और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।