• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

माता-पिता के निधन के बाद बेसहारा हुई नाबालिग खुशी, आर्थिक मदद के लिए डीएम से लगाई गुहार

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
4 Views

माता-पिता के निधन के बाद बेसहारा हुई नाबालिग खुशी, आर्थिक मदद के लिए डीएम से लगाई गुहार


पैलानी तहसील के झंझरी पुरवा की बालिका ने सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की भी की मांग


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! माया तिवारी ब्यूरो,

बांदा। पैलानी तहसील क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी माता-पिता दोनों को खो चुकी नाबालिग खुशी ने आर्थिक सहायता के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। बालिका ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी परिस्थितियों से अवगत कराते हुए मदद की मांग की है।

खुशी ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। उनके निधन के बाद परिवार में उसका सहारा देने वाला कोई नहीं है। ऐसे में उसके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। बालिका के अनुसार, उसे खाने-पीने जैसी बुनियादी जरूरतें पूरी करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

नाबालिग ने जिलाधिकारी से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है, ताकि उसकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी हो सकें और भविष्य सुरक्षित हो सके।

अब प्रशासन की ओर से बालिका की स्थिति का संज्ञान लेकर उसे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!