• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से निजी कर्मचारी की मौत

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
1 Views

ट्रांसफार्मर की मरम्मत के दौरान करंट लगने से निजी कर्मचारी की मौत


विद्युत आपूर्ति अचानक चालू होने का आरोप, विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! राकेश सिंह ,

सुल्तानपुर। कादीपुर क्षेत्र के जलालपुर इलाके में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने गए एक निजी कर्मचारी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अखंडनगर थाना क्षेत्र के दहलवा गांव निवासी दुर्गा प्रसाद (38) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा प्रसाद ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आरोप है कि मरम्मत के दौरान अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे वह करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बिजली विभाग के इंजीनियरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। वहीं, मृतक को विभागीय कर्मचारी नहीं बताए जाने के बाद जिम्मेदारी तय करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में अधीक्षण अभियंता प्रवीण चौबे ने कहा कि मृतक विभाग का कर्मचारी नहीं था। मामले में अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!