• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
8 Views

तिलहर में सात वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी हिरासत में


डीजे कार्यक्रम देखने गई थी बच्ची, पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का किया निरीक्षण


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना ,

तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी 24 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव में एक शादी समारोह के दौरान चल रहे डीजे कार्यक्रम को देखने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची को दुकान से बीड़ी का बंडल लाने के बहाने बुलाया। बच्ची के बंडल लेकर पहुंचने पर आरोपी उसे कथित तौर पर जबरन अपने घर के अंदर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने घर पहुंचकर मां को घटना की जानकारी दी। बच्ची का पिता दिल्ली में मजदूरी करता है। मां ने उसे घटना की सूचना देकर बुलाया। 25 नवंबर को पिता के गांव पहुंचने के बाद महिला ने वूमन हेल्पलाइन पर शिकायत की। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

गुरुवार को क्षेत्राधिकारी विदुष सक्सेना और कोतवाली प्रभारी प्रभाष चंद्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!