• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

घर छोड़ने के बहाने छात्रा को दूसरी दिशा में ले जाने का आरोप, हादसे में कमर की हड्डी टूटी

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
28 Views

घर छोड़ने के बहाने छात्रा को दूसरी दिशा में ले जाने का आरोप, हादसे में कमर की हड्डी टूटी


बाइक की कार से हुई टक्कर, छात्रा समेत तीन लोग घायल; पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो,

औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही 17 वर्षीय छात्रा को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर दूसरी ओर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक छात्रा को घर ले जाने के बजाय औरैया की तरफ जाने लगा। इसी दौरान बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। छात्रा की कमर की हड्डी टूट गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी अजीतमल स्थित एक महाविद्यालय में पढ़ती है। 13 नवंबर को कॉलेज से घर लौटते समय मुरादगंज में घर के सामने रहने वाले एक युवक ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया।

आरोप है कि युवक छात्रा को घर ले जाने के बजाय औरैया की ओर जाने लगा। छात्रा ने इसका विरोध भी किया, लेकिन युवक नहीं माना। इसी दौरान रास्ते में बाइक की कार से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें छात्रा को गंभीर चोट आई और उसकी कमर की हड्डी टूट गई।

पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!