• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शादी से लौट रहे परिवार पर हमला, मर्चेंट नेवी अधिकारी समेत तीन घायल

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
22 Views

शादी से लौट रहे परिवार पर हमला, मर्चेंट नेवी अधिकारी समेत तीन घायल


बाइक सवार हमलावरों ने कार रोककर लाठी-डंडों से किया हमला, दो की हालत गंभीर


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर २०२६ !! रामजी पोरवाल ब्यूरो,

औरैया। शादी समारोह से कार द्वारा घर लौट रहे एक परिवार पर बाइक सवार हमलावरों ने रास्ते में हमला कर दिया। घटना फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथ के पास की है। हमले में मर्चेंट नेवी अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को सीएचसी दिबियापुर से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी पिंटू राजावत (45) अपनी बेटी मांसी (20) और गांव के ही मर्चेंट नेवी अधिकारी मनोहर उर्फ संदीप (32) के साथ फफूंद थाना क्षेत्र के गांव कुठर्रा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात समारोह से कार द्वारा वापस लौटते समय गांव रघुनाथ के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार को घेरकर रोक लिया।

आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों से कार सवारों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पिंटू और मनोहर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मांसी को भी चोटें आईं।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!