• Fri. Nov 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

ByTen News One Desk

Nov 27, 2026
13 Views

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार


पोस्टमार्टम के बाद पांडव नदी पर किया गया अंतिम संस्कार, मासूम बेटी को छोड़ गई रोशनी


टेन न्यूज़ !! २७ नवम्बर !! रामजी पोरवाल ब्यूरो,

औरैया। बेला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विवाहिता रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गुरुवार को चिचौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद बेला स्थित पांडव नदी पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार, फतेहपुर निवासी उदय नारायण पाल सिंह की पुत्री रोशनी की शादी करीब दो वर्ष पहले फर्रुखाबाद जनपद के असगरपुर निवासी पुष्पेंद्र पाल के साथ हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी भी है। परिजनों के मुताबिक, 11 नवंबर को पति पुष्पेंद्र पाल रोशनी को बीमार हालत में मायके छोड़ गए थे। इसके बाद पिता ने उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी थी।

परिजनों ने बताया कि देर रात घर पर अचानक रोशनी की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने उपचार का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया था।

गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पांडव नदी पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बेला थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद, सहार थानाध्यक्ष गणेश कुमार और सिपाही विशाल तंवर व अनिल जुरेल मौजूद रहे।

विवाहिता की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। रोशनी अपने पीछे मासूम बेटी छोड़ गई हैं। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!