• Sat. Nov 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज के विद्यालय में गीता स्वाध्याय समारोह, आचार्य श्याम जी महाराज ने दिया संस्कारों का संदेश

ByTen News One Desk

Nov 28, 2026
13 Views

कन्नौज के विद्यालय में गीता स्वाध्याय समारोह, आचार्य श्याम जी महाराज ने दिया संस्कारों का संदेश


विद्यार्थियों को श्रीमद्भगवद्गीता के महत्व और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों से कराया परिचित


टेन न्यूज़ !! २८ नवम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो,

कन्नौज। जनपद के जलालाबाद क्षेत्र स्थित एक विद्यालय में  गीता स्वाध्याय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पूज्य आचार्य श्याम जी महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के विचारों और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को धर्म, संस्कार और सदाचार का संदेश दिया।

आचार्य श्याम जी महाराज ने अपने प्रवचन में गीता के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को गीता के ज्ञान को अपने जीवन में अपनाने तथा अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही धर्म, कर्म और जीवन में अपने कर्तव्यों का पालन करने की सीख दी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में संस्कारयुक्त शिक्षा और धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आचार्य जी के विचारों को सुना और गीता के संदेशों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली।

आइए, सुनते हैं आचार्य श्याम जी महाराज ने अपने प्रवचन में क्या संदेश दिया।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!