तिलहर में 21 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर की नगर परिक्रमा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा नगर
टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना
तिलहर, शाहजहांपुर। मंगल बाजार प्रांगण में आयोजित होने वाले 21 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर जल से भरे कलश धारण कर धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया।
कलश यात्रा घोड़ी वाले मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंगल बाजार प्रांगण पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा और जगह-जगह जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।![]()
श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता से पूरे नगर में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।