• Sun. Nov 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में 21 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

ByTen News One Desk

Nov 29, 2026
30 Views

तिलहर में 21 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा


सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर की नगर परिक्रमा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा नगर


टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। मंगल बाजार प्रांगण में आयोजित होने वाले 21 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर जल से भरे कलश धारण कर धार्मिक उत्साह के साथ भाग लिया।

कलश यात्रा घोड़ी वाले मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंगल बाजार प्रांगण पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा और जगह-जगह जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता से पूरे नगर में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!