• Sun. May 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में नेशनल हाईवे पर डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक दर्जन सवारियां घायल

ByTen News One Desk

Jun 12, 2024
288 Views

तिलहर में नेशनल हाईवे पर डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, एक दर्जन सवारियां घायल



टेन न्यूज़ !! १२ जून २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर नेशनल हाईवे पर एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें एक दर्जन सवारियां घायल हो गईं। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया।

मंगलवार को सुबह नेशनल हाईवे स्थित जयपुरिया स्कूल के सामने डग्गामार बस सोनीपत से लखीमपुर खीरी सवारियां भरकर जा रही थी। तभी जयपुरिया स्कूल के सामने ड्राइवर को झपकी आ जाने के कारण
रोडवेज बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई।

जिसमें लगभग 30 सवारियां सवार थी। सभी सवारियां सुबह के टाइम नींद में थी। जैसे ही बस पेड़ से टकराई तो सवारियों में चीख पुकार मच गई। ड्राइवर सहित कई लोग घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया।

कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया ड्राइवर को नीद आने के दौरान बस पेड़ से टकरा गई। कोई जान- माल का नुकसान नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!