• Fri. Apr 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शनि मंदिर के संस्थापक और नगर पालिका के सेवानिवृत पंकज साहनी के अंतिम संस्कार में नगर के तमाम लोगों ने दी अंतिम विदाई

ByTen News One Desk

Jul 1, 2024
273 Views

शनि मंदिर के संस्थापक और नगर पालिका के सेवानिवृत पंकज साहनी के अंतिम संस्कार में नगर के तमाम लोगों ने दी अंतिम विदाई



टेन न्यूज !! 01 जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर-नगर के पंजाबी कालोनी स्थित शनि मंदिर के संस्थापक और नगर पालिका के सेवानिवृत प्रकाश निरीक्षक उम्म्र करीब ६८ वर्षीय पंकज साहनी का हृदय 119 गति रुकने से अचानक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दोदराजपुर शमशान घाट पर कर दिया गया।

नगर पालिका में हुई शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। नगर के पंजाबी कालोनी निवासी पंकज साहनी कुछ ही बरसों पहले नगर पालिका से सेवानिवृत हुए थे। उसके बाद परिवार सहित बरेली आवास पर रहने लगे।

इस बीच उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तिलहर पंजाबी कालोनी में शनि मंदिर की स्थापना कराई थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को सुबह उनका शव तिलहर लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। नगर के तमाम लोगों ने आकर उन्हें अपनी अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!