• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत बिलहरी में प्रधान पद के हुए उपचुनाव पुलिस की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ

ByTen News One Desk

Aug 7, 2024
206 Views

ग्राम पंचायत बिलहरी में प्रधान पद के हुए उपचुनाव पुलिस की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ



टेन न्यूज़ !! ०७ अगस्त २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


ग्राम पंचायत बिलहरी में प्रधान पद के हुए उपचुनाव में 1370 मतों के सापेक्ष 910 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। यहां पर कुल 66.42% मतदान हुआ। पुलिस की निगरानी में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलहरी के प्रधान रहे चंद्र मोहन गंगवार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से रिक्त हुई सीट पर चंद्र मोहन की पत्नी वेदवती और जंग बहादुर गंगवार के बीच सीधा मुकाबला हुआ। यहां पर बनाए गए वूथ संख्या प्रथम कक्ष 169 पर 432 मत और वूथ संख्या 170 द्वितीय कक्ष पर 701 के सापेक्ष 478 मत पड़े।

कुल 1370 मतों में 910 मत पड़े। एआरओ कृष्ण कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव को संपन्न करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!