• Wed. Apr 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में स्वतंत्रता दिवस पर उपयोग से बाहर हो चुकी चीजों से पार्क बनाने के लिए नईम फरीदी को सम्मानित किया

ByTen News One Desk

Aug 16, 2024
211 Views

तिलहर में स्वतंत्रता दिवस पर उपयोग से बाहर हो चुकी चीजों से पार्क बनाने के लिए नईम फरीदी को सम्मानित किया



टेन न्यूज़ !! १६ अगस्त २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान उपयोग से बाहर हो चुकी चीजों से पार्क बनाने के लिए नईम फरीदी को सम्मानित किया गया।

नगर पालिका कर्मचारी नईम फरीदी को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा और अध्यक्ष हाजरा बेगम के द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नईम फरीदी को इससे पहले स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अंतर्गत उत्कर्ष कार्य करने के लिए उस समय के नगर विकास मंत्री और मौजूदा वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के द्वारा भी जिला मुख्यालय पर पुरूस्कृत किया गया था।नईम फरीदी ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए पार्क की खासियत है कि इसमें सभी उपयोग से बाहर हो चुकी चीजों का सुंदर तरीके से प्रयोग करते हुए पार्क का रूप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!