• Sat. May 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त गुरुकुल के कुल 15 छात्र-छात्राओं को विधायक सलोना कुशवाहा के द्वारा टैबलेट का वितरण किया

ByTen News One Desk

Aug 29, 2024
211 Views

गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त गुरुकुल के कुल 15 छात्र-छात्राओं को विधायक सलोना कुशवाहा के द्वारा टैबलेट का वितरण किया



टेन न्यूज़ !! २९ अगस्त २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


गुरुकुल महाविद्यालय रुद्रपुर में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त गुरुकुल के कुल 15 छात्र-छात्राओं को विधायक सलोना कुशवाहा के द्वारा टैबलेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लगातार सेवा को तत्पर है। सरकार की कटनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। छात्रों के उज्जवल भविष्य को लेकर यह टैबलेट उन्हें प्रदान किए गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर धारणा याज्ञिकी ने आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को निर्देशित किया कि वह टैबलेट का प्रयोग शिक्षा और ज्ञान के वर्धन हेतु करें।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, बृजेश शास्त्री, सुखदेव वर्मा, आचार्य आरेंद्र कुमार, कुमारी श्री, डॉक्टर अवधेश कुमार, चंदन कुमार ,मनोज कुमार, देवेश कुमार, ज्योति तिवारी,रश्मि शर्मा, उत्तम कुमार , प्रणव आर्य और सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!