• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

ByTen News One Desk

Aug 30, 2024
326 Views

जिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का किया निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! ३० अगस्त २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट उमेश प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिला कारागार का निरीक्षण जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक महिला बैंरक में पहुंचे उस समय बेसिक शिक्षा विभाग से तैनात शिक्षा अध्यापिका महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को पढ़ाती मिली देखकर प्रसन्नता व्यक्ति की।

जिला मजिस्ट्रेट ने कारागार में महिला बंदी बैरेक पहुंचकर महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों का बच्चों का टीकाकरण, पढ़ाई, खानपान अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी। उन्होंने महिला बन्दियो से उनकी समस्या, वकील, परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, खानपान, रहन-सहन, विधिक सहायता आदि के संबंध में वार्ता की।

उन्होंने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिए कि नियमित स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाए तथा पोषण कीट का वितरण किया जाए। उन्होने निर्देश दिए कि महिला बंदियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो उनका नियमित मेडिकल चेकअप एवं दवायें नियमित रूप से मिलती रहे। बच्चों के टीकाकरण का कार्य नियमित रूप होता रहे है। सभी महिला बंदियों ने जेल में सभी अनुमन्य सुविधाएं दी जाए। बच्चों को दूध फल बिस्कुट आदि नियमित रूप से मिल रहे हैं।

तत्पश्चात दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष जेल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में महिला एवं पुरुष बंदियों के बीच विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसका समापन एवं पुरस्कार वितरण कारागार के आकस्मिक निरीक्षण पर पधारे जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा किया गया। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आकस्मिक रूप से कारागार के मासिक निरीक्षण किया गया। डीएम, एसपी पे कारागार में चल रहे खेलकूद प्रतियोगिताओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बंदियों के बीच तत्समय चल रही रस्सा कसी प्रतियोगिता को भी देखा।

बैरकों व अन्य स्थानों का भ्रमण करने के बाद दोनों उच्च अधिकारी क्रीडा स्थल पर आए और रस्सा कशी प्रतियोगिता का आनंद लिया। साथ ही साथ उनके द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये। जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर बंदियों में खुशी जाहिर की। खिलाडियो ने आगे भी अधिक मेहनत कर विभिन्न खेलकूदों एवं अन्य कार्यक्रमों में बढ़-कर का हिस्सा लेने का संकल्प लिया। जिला मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक नेा जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के बेहतर ढंग से जेल के संचालन एवं कार्यों की सराहना की।

बंदियों द्वारा भी जेल में मिल रही सुविधाओं एवं जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के व्यवहार की प्रशंसा की। जेल में सर्वत्र फैली हरियाली ,सफाई व्यवस्था देखकर निरीक्षण करता अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्ति की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!