• Mon. Jun 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर अपलाइन पर राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरे युवक के दोनों पैर कटे, जिला अस्पताल रेफर

ByTen News One Desk

Sep 1, 2024
321 Views

तिलहर अपलाइन पर राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरे युवक के दोनों पैर कटे, जिला अस्पताल रेफर



टेन न्यूज़ !! 01 सितम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर अपलाइन पर राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरे युवक के दोनों पैर कटे कोतवाली पुलिस ने गंभीर हालत नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

शनिवार शाम लगभग 6: बजे लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस से मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद आबिद उम्र 35 वर्ष मोहल्ला इस्लामनगर अमरोहा मुरादाबाद ट्रेन से अचानक तिलहर रेलवे स्टेशन आउटर पर गिरने से युवक मोहम्मद राशिद के दोनों पैर कट गए।

सूचना पर कोतवाली के उप निरीक्षक घनश्याम बहादुर मौके पर पहुंचे उन्होंने 108 एम्बुलेंस की सहायता से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां पर डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

युवक लखनऊ से अपने घर अमरोहा जा रहा था रेलवे ट्रैक पर लगी भीड़ से गंभीर घायल युवक लोगों से बचाव बचाव की गुहार लगा रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना भिजवाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!