ग्राम मेवा पट्टी में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया होली का पर्व फर्रुखाबाद में होली खेलकर लौट रहे युवकों के साथ दो अलग-अलग सड़क हादसे, पांच युवक घायल औरैया में शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह औरैया में टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में तीन गंभीर घायल, देवदूत बनी पुलिस ने बचाई तीनों की जान रायबरेली में इलाज के दौरान महिला की मौत पर हंगामा
---Advertisement---

विकास भवन सभागार में नव नियुक्त 03 अवर अभियंताओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

By Ten News One Desk

Published on:

156 Views

विकास भवन सभागार में नव नियुक्त 03 अवर अभियंताओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र

टेन न्यूज़ !! 05 सितम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र लोक भवन में दिया गया।

इसी क्रम में जनपद शाहजहांपुर में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह एवं उप कृषि निदेशक धीरेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण देखा गया तथा 03 नव चयनित अभ्यर्थियों जीवेश पाल कृषि विभाग, विपिन कुमार ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, अनुज यादव ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता पद हेतु नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

सभी ने नव चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। नव नियुक्त अभ्यर्थियों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चयन पर मा0 मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने नव चयनित युवाओं से कहा कि अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करें। जहां भी नियुक्ति हो वहां पर मनोयोग से कार्य करें।

इस अवसर पर मा० अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक डी०पी०एस० राठौर सहित मुख्य विकास अधिकारी डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार, उप कृषि निदेशक धीरेन्द्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी उपस्थित रहें।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment