• Thu. May 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मघईटोला स्थित कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी

ByTen News One Desk

Sep 30, 2024
404 Views

जिलाधकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को मघईटोला स्थित कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी



टेन न्यूज़ !! ३० सितम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिलाधकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को मघईटोला स्थित कान्हा गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला में समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

उन्होने गौशाला के विस्तारीकरण हेतु नगर आयुक्त को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि चोटिल गोवंशो हेतु अलग से शेड निर्माण कर उन्हे संरक्षित किया जाए। जिलाधिकारी ने गौशाल के पास ही जगह चिन्हित कर गोशाला के विस्तारीकरण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशो हेतु हरे चारे, भूसे तथा पानी इत्यादि की उपलब्धता के विषय में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पशुओं का नियमित टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाए। बीमार/चोटिल गोवंशो के बेहतर इलाज एवं नियमित जांच के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!