• Mon. Apr 27th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सपा राष्ट्रीय महा सचिव शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व:सत्यपाल सिंह यादव बाबू जी के पैतृक गाँव सियुरा में उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

ByTen News One Desk

Oct 16, 2024
178 Views

सपा राष्ट्रीय महा सचिव शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व:सत्यपाल सिंह यादव बाबू जी के पैतृक गाँव सियुरा में उनकी समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए



टेन न्यूज़ !! १६ अक्तूबर २०२४ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सिउरा में पत्रकारों को बताया है कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। एक वर्ग विशेष जाति के लोगो का सरकार द्वारा खुला शोषण किया जा रहा है।

बहराइच में हुए साम्प्रदायिक दंगे पर खेद प्रकट करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है। कोई भी व्यक्ति अपने आप को महफूज नही समझ रहा है। प्रदेश की जनता में भय व्याप्त है। चारों ओर अराजकता का माहौल है।

सपा के राष्ट्रीय महा सचिव शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व:सत्यपाल सिंह यादव बाबू जी के पैतृक गाँव पहुँच उनकी समाधि का श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व केंद्रीय की पत्नी शकुंतला देवी की समाधि पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, राजेश यादव, अमित यादव रिंकू, हाजी आरिफ हुसैन पप्पू, हरि शंकर सिंह, वेदराम यादव, केपी सिंह यादव, सुरेंद्र पाल सिंह यादव, राधेश्याम यादव, राम बहादुर, मुकर्रम हयात खान, लखन प्रताप सिंह, एड0अजय यादव, कमलेश यादव, पप्पू यादव, शरद यादव, अरुण सिंह, राजेश मिश्रा, बदन सिंह, मिर्ज़ा इल्यास बेग, शाहनवाज खाँ राजा, फैसल हुसैन, सतेंद्र यादव, शाहरुख खान, लालबाबू, मनसूब हसन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!