• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अविनाश दुबे सहित तीनों मृतकों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

ByTen News One Desk

Oct 24, 2024
357 Views

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अविनाश दुबे सहित तीनों मृतकों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि



टेन न्यूज़ !! २४ अक्तूबर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


कन्नौज। फतेहपुर हादसे में एक हफ्ते पहले जान गंवाने वालों को आज श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कन्नौज में कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस नेता, वरिष्ठ पत्रकार और कार चालक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने हादसे पर दुख जताते हुये तीनों को याद कर दो मिनट का मौन भी रखा।

कन्नौज में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश दुबे की 16 अक्टूबर को फतेहपुर में हुये सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। उनके साथ जिले के समाजसेवी व वरिष्ठ पत्रकार मनोज शुक्ला की मौत भी हुई थी। कार चालक श्याम तिवारी की भी हादसे में जान चली गयी थी। तीनों की अस्मत मौत पर नगर के संभ्रान्त लोगों ने दुख जताया था।

अविनाश दुबे की मौत से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल ने कभी पूरी नन्होने वाली कमी बताया तो जिला कांग्रेसकमेटी के जिलाउपाध्यक्ष मुहम्मद तारिक़ बशीर ने कहा है कि श्री अविनाश दुबे जी,मनोज शुक्ला जी और श्याम तिवारी के आकस्मिक निधन से जनपद कांग्रेस में अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर विवेक नारायण मिश्रा ने अपना एक अच्छा साथी खोने की बात कही।

मकरन्द नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कराया गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने अविनाश दुबे, मनोज शुक्ला और श्याम तिवारी के चित्रों पर पुष्प चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख पूर्व प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, पूर्व विधायक सन्तोष चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष मीर हारून, पूर्व शहर अध्यक्ष एहसानुल हक़,महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी दुबे,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य,सुशील दुबे, किरन वर्मा,किरन गिहार, शशिकांत गुप्ता, जिला प्रवक्ता अरविन्द दुबे,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्र कक्का,युवा जिला उपाध्यक्ष इमरान अली, लियाकत अली, राजीव श्रीवास्तव,विकास मिश्रा, रमा शंकर राठौर, सत्येंद्र देव त्रिपाठी रंजन वाजपेयी,विजय बहादुर सिंह,शिवम मिश्रा आदि कांग्रेस जनों ने श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए याद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!