• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने छठ पूजा के अवसर पर लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी के छठ पूजा के घाट का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Nov 8, 2024
324 Views

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने छठ पूजा के अवसर पर लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी के छठ पूजा के घाट का निरीक्षण किया



टेन न्यूज।। 08 नवम्बर 2024 ।। डीपी सिंह@डेस्क न्यूज, शाहजहांपुर


छठ पूजा पर्व के अवसर पर श्रीमान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने लोधीपुर स्थित खन्नौत नदी के छठ पूजा घाट का निरीक्षण किया व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

 जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर ने घाट के निरीक्षण के दौरान स्थानीय पुलिस बल को निर्देशित किया कि वे श्रद्धालुओं की मदद के लिए तत्पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करें व घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के उपायों की समीक्षा की व संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े ।

पूजा के दौरान पुलिसकर्मी घाटों पर तैनात रहें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क दृष्टि बनाये रखेंगे ।

श्रद्धालुओं से भी अपील की गयी है कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचें तथा इस पवित्र पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाये ।
*प्रेषकः- सोशल मीडिया सेल, शाहजहांपुर ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!