• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत मेंहदीघाट कन्नौज का निरीक्षण किया

ByTen News One Desk

Nov 12, 2024
233 Views

जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आगामी कार्तिक पूर्णिमा के दृष्टिगत मेंहदीघाट कन्नौज का निरीक्षण किया



टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२४ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


निरीक्षण के दौरान कहा कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं का आगमन होता है। अभी पर्याप्त समय है समस्त प्रकार की तैयारियंा अभी से पूर्ण कर ली जाये। उन्होनें कहा कि मेले में बैरिकेटिग, प्रकाश, पेयजल, स्वच्छता आदि की समुचित व्यवस्था की जाये। साफ-सफाई व्यवस्था एवं पार्किंग के लियेे जगह चिन्हित करें। प्लान के अनुसार ही दुकानों को लगवाया जाये, जिससे यातायात प्रभावित न हो। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होने चाहिए। कहा कि मेले में प्रकाश की व्यापक व्यवस्था होनी चाहिए।
चूंकि कार्तिक पूर्णिमा स्नान हेतु श्रद्वालु रात्रि में आते है और स्नान करते है। कहा कि सुरक्षा की दृष्टिगत घाटों पर बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही समय-समय पर माइक द्वारा एनाउंसमेंट किया जाये कि कोई भी श्रद्वालु खतरे के सांकेतिक निशान से आगे स्नान न करे, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
कहा कि मेले में स्वास्थ्य विभाग का कैम्प लगवाया जाये, एवं कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की जाये। निरीक्षण के दौरान पीडी डीआरडीए सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!