• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग

ByTen News One Desk

Nov 12, 2024
172 Views

सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग



टेन न्यूज़ !! १२ नवम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर नगर की प्रमुख समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।
सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अनवर उल्ला खान वारसी सपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम समर्थकों के साथ जिलाधिकारी को समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे।

इस दौरान जनपद की तमाम समस्याओं को लेकर सपाइयों ने ज्ञापन दिए।राष्ट्रीय सचिव ने ज्ञापन के माध्यम नगर की बाईपास पुलिस चौकी को खत्म किए जाने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र उसके दोबारा स्थापित किए जाने की मांग की।

राष्ट्रीय सचिव ने आधार कार्ड में आ रही दिक्कतों के चलते नगर क्षेत्र में तीन से चार और केंद्र खोलने की मांग की है।जल निगम के द्वारा नगर क्षेत्र में पाइपलाइन डाले जाने के लिए की गई खुदाई के बाद उसकी मरम्मत न किए जाने पर भी नाराजगी जताते हुए शीघ्र मरम्मत की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!