मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूज्य साधु-संतों, धर्माचार्यों, कल्पवास के लिए त्रिवेणी संगम में पधारे साधकों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया जनसेवा ही सर्वोपरि, सुशासन ही संकल्प, गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी समस्याएं महाशिवरात्रि पर बण्डा क्षेत्र में स्थित प्राचीन सुनासरनाथ मंदिर व शोभायात्रा मार्ग का एएसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण महाशिवरात्रि पर रायबरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 156 शिवालयों पर पुलिस की पैनी नजर महाशिवरात्रि पर स्वयंभू बाबा गौरी शंकर मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
---Advertisement---

रायबरेली में वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर शिविर का आयोजन संपन्न

By Ten News One Desk

Published on:

188 Views

रायबरेली में वरिष्ठ जनों के विधिक अधिकार विषय पर शिविर का आयोजन संपन्न

टेन न्यूज़ !! २० नवम्बर २०२४ !! वसीम खान ब्यूरो, रायबरेली

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,रायबरेली के तत्वाधान में वृद्धजन आवास (वृद्धाश्रम), आई0टी0आई0 कैम्पस दूरभाष नगर, रायबरेली में आवासित वृद्धजनों के देख-रेख, खानपान, रहन-सहन आदि हितों से सम्बन्धित मामलों के सम्बन्ध में अनुपम शौर्य अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा वृद्धजन आवास का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा अधीक्षक वृद्धाश्रम से आवासित वृद्धों की देखभाल व खान-पान के सम्बन्ध में चर्चा की।

निरीक्षण उपरांत वृद्धजनों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव अनुपम शौर्य के द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को यह बताया गया कि कैसे आप अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर वृद्धाजनों को उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी

एवं बताया गया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के कार्यालय में किसी कार्यदिवस में उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज कराकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उक्त शिविर में वृद्धजनों को वृद्धा पेंशन, आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा अधीक्षक वृद्धाश्रम धनंजय सिंह को वृद्धजनों के उक्त कार्डों को अद्यतन किये जाने व बनवाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उक्त शिविर में स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Also Read

Leave a Comment