• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया परेड का निरीक्षण

ByTen News One Desk

Nov 29, 2024
321 Views

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया परेड का निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २९ नवम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहापुर


पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर किया गया परेड का निरीक्षण जवानों को मानसिक व शारिरिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु लगवायी गयी दौड़ ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के दौरान पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया । परेड के निरीक्षण के उपरान्त जवानों को शारिरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए दौड़ लगवायी गयी ।
तत्पश्चात परेड में शामिल जवानों में एकरूपता व अनुशासन बनाये रखने के लिए ड्रिल करायी गयी । साप्ताहिक परेड के दौरान पी0आर0वी0 112  वाहनों को चेक किया गया तथा उपकरणों के रख रखाव हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर द्वारा शस्त्रों तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों की क्रियाशीलता को चेक किया गया तथा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन में स्थित पुलिस कैन्टीन, बैरक, मेस,, स्टोर रूम, यातायात कार्यालय सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया
तथा साफ-सफाई रखने व डेंगू से बचने के लिये पुलिस लाइन परिसर में समय-समय पर  फॉगिंग कराने, एंटी लार्वा छिड़काव कराने तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।
निरीक्षण के उपरान्त अर्दली रूम में सम्बन्धित कर्मचारीयों का ओ0आर0 लिया गया व  विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक कर अद्यतन रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
उक्त परेड के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!