• Wed. Apr 29th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर जनपद के 37841 अन्त्योदय कार्डधारकों को तथा 533735 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण संपन्न कराया जाएगा: जिला पूर्ति अधिकारी

ByTen News One Desk

Dec 6, 2024
161 Views

शाहजहांपुर जनपद के 37841 अन्त्योदय कार्डधारकों को तथा 533735 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण संपन्न कराया जाएगा: जिला पूर्ति अधिकारी



टेन न्यूज़ !! ०६ दिसम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा योजनान्तर्गत गरीब लाभार्थियों के आर्थिक बोझ को कम करने तथा राष्ट्रीय एकरूपता को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय तथा पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को जनवरी 2024 से 05 वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

उक्त के दृष्टिगत माह दिसम्बर 2024 के सापेक्ष दिसम्बर 2024 में वितरित होने वाले खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण दिनांक 07.12.2024 से 25.12.2024 के मध्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत अन्त्योदय लाभार्थियों को प्रति कार्ड 17 किलोग्राम गेहूं व 18 किलोग्राम चावल (कुल 35 किलोग्राम खाद्यान्न) प्रति कार्डधारक निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

इसी प्रकार पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को प्रति यूनिट 2.300 किलोग्राम गेहूं, 2.700 किलोग्राम चावल (कुल 05 किलोग्राम खाद्यान्न) निःशुल्क वितरित किया जाएगा।

खाद्यान्न के निःशुल्क वितरण की सुविधा पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी अनुमन्य रहेगी। माह दिसम्बर 2024 में ऐसे लाभार्थी जिनका कतिपय कारणों से अंगूठा ई-पॉस मशीन पर नहीं लग रहा है उन्हें मोबाइल ओ.टी.पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से भी दिनांक 25.12.2024 को खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इस माह जनपद के 37841 अन्त्योदय कार्डधारकों को तथा 533735 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण संपन्न कराया जाएगा।

जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि वह अपने सम्बन्धित अथवा निकटवर्ती उचित दर विक्रेता से निःशुल्क खाद्यान्न दिनांक 07.12.2024 से 25.12.2024 तक प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!