• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ByTen News One Desk

Dec 6, 2024
375 Views

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया



टेन न्यूज़ !! ०६ दिसम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़@ शाहजहांपुर


जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनपद स्तरीय पल्स पोलियो अभियान की जन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पल्स पोलियो अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता हेतु पल्स पोलियो रैली का कलेक्ट्रेट परिसर से जेल रोड, अन्टा चौराहा से होती हुई पुराना जिला चिकित्सालय परिसर में समापन हुआ।

रैली के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा हाथ में ‘‘दो बूंद हरबार पोलियों पर जीत रहे बरकरार‘‘ के स्लोगन लिखे बैनर पोस्टर द्वारा लोगो को जागरूक किया गया। इस अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक दी पिलायी जाएगी।

सभी के सहयोग से भारतवर्ष में इस गंभीर बीमारी से सुरक्षा निश्चित हो सकेगी तथा एक स्वस्थ्य भारत का निर्माण किये जाने का संकल्प साकार हो सकेगा। पोलियो एक गंभीर बीमारी है जो बहुत से बच्चों की मृत्यु एवं दिव्यांगता का कारण बनती है जिसमें शरीर में अचानक शिथिलता, लुजपुंज एवं लकवा होता है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके गौतम, बीएसए दिव्या गुप्ता सहित स्वास्थ्य समिति के सदस्य तथा अन्य संबधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!