• Sun. Apr 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में सम्पन्न हुआ

ByTen News One Desk

Dec 8, 2024
239 Views

मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में सम्पन्न हुआ



टेन न्यूज़ !! ०८ दिसम्बर २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क@शाहजहांपुर


मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।

उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को भूमि विवाद/अन्य किसी विवाद की स्थिति में शिकायतकर्ता सहित सभी पक्षों की उपस्थिति में मौके का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने व निस्तारण के अभाव में एक ही समस्या को आवेदक द्वारा बार-बार प्रस्तुत किये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।

उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गांवों के भ्रमण पर जाए, अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार यह सुनिश्चित कराया जाय कि पीडितों को त्वरित न्याय मिल सकें।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्थातंरित करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस सदर में कुल 37 शिकायतें प्राप्त, जिसमें से मौके पर 10 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!