मदरसा हयातुल उलूम में मौलाना कसीमुल हक का भव्य विदाई समारोह आयोजित

टेन न्यूज़ !! ०८ अप्रैल २०२६ !! रिपोर्ट : नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन : छिबरामऊ (कन्नौज)
जनपद कन्नौज की तहसील छिबरामऊ के नगर सौरिख में मदरसा हयातुल उलूम में मौलाना कसीमुल हक के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ ही गरिमामय भी रहा, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र और गढ़मान्य लोग भी उपस्थित रहे
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी जितेंद्र कुमार की विशेष उपस्थिति रही, उन्होंने मौलाना कसीमुल हक की शैक्षणिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहां की
इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए हमेशा समर्पित रहे हैं
मदरसे के शिक्षकों और छात्रों ने मौलाना के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला, वक्ताओं ने उनके सादगी पूर्ण जीवन, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण को प्रेरणादायक बताया
इस अवसर पर छात्रों नें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया, जिससे समारोह में रंगारंग माहौल बन गया, मदरसा प्रबंधन की ओर से मौलाना कसीमुल हक को शॉल, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया
अपने संबोधन में मौलाना कसीमुल हक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मदरसे के साथ उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा और यहां बिताए हुए पल उनके जीवन की अमूल्य धरोहर है
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मौलाना के उज्जवल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की
मदरसे के प्रधानाचार्य अफसर अली ने इस शेर के साथ अपनी बात को खत्म किया
” तहरीर में आता है जब भी लफ्ज ए जुदाई का नाम,
महसूस यह होता है कि कलम टूट रही है ”
इस मौके पर शिक्षक मौलाना मुस्तकीम, नईमुद्दीन, ताजुद्दीन, मुबीन,कैंसर,नन्हें खां, इकबाल, नगमा बेगम, उजमा बेगम, आरिफ अली, मुसर्रत अली, मोहम्मद इलियास आदि लोग मौजूद रहे
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट
