• Tue. Apr 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

स्कूल चलो अभियान में दिखा उत्साह, घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए किया प्रेरित

ByTen News One Desk

Apr 8, 2026
17 Views

स्कूल चलो अभियान में दिखा उत्साह, घर-घर जाकर बच्चों को पढ़ने के लिए किया प्रेरित


टेन न्यूज़ !! ०८ अप्रैल २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया। कस्बा अजीतमल स्थित कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान” के तहत शिक्षकों द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्टाफ ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।

अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार दीक्षित ने किया। तथा सहायक अध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, माधुरी अग्निहोत्री, नीलम अग्निहोत्री, श्रद्धा मिश्रा, शबनम शाहीन, आरजू बेगम एवं निधि मिश्रा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिक्षकों ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया।

विद्यालय परिवार के इस प्रयास का सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिला है। वर्तमान में विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़कर 182 पहुंच गई है, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है।प्रधानाध्यापक ने बताया कि उनका लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। विद्यालय परिवार का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!