• Mon. Apr 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में स्वच्छ भारत मिशन व मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक

ByTen News One Desk

Apr 8, 2026
21 Views

कन्नौज में स्वच्छ भारत मिशन व मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने की समीक्षा बैठक


टेन न्यूज़ ii 08 अप्रैल 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में निर्धारित 7373 शौचालय निर्माण के लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विकास खण्डवार लक्ष्य निर्धारित कर पात्र लाभार्थियों का चयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जनसुनवाई व तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर पात्रता रजिस्टर तैयार कर जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।

मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित एवं अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं, ‘अन्नपूर्णा मॉडल शॉप’ के अधूरे निर्माण कार्य को अप्रैल माह में हर हाल में पूर्ण करने पर जोर दिया।

गौशालाओं की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए जिलाधिकारी ने गर्मी को देखते हुए छाया, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी गौआश्रय स्थलों पर तैनात केयरटेकरों का विवरण तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस सप्ताह स्पष्ट प्रगति दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, जिला विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!