सिकंद्राराऊ क्षेत्र स्थित ग्राम ईशेपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन

टेन न्यूज़ !! १८ फरवरी २०२६ !! नेमसिंह पत्रकार, डिवीजन ब्यूरो, अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र स्थित ग्राम ईशेपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव सिंह लोधी (प्रधान एवं जिला अध्यक्ष लोधी महासभा हाथरस) तथा उमाशंकर गुप्ता (जिला पंचायत सदस्य) ने फीता काटकर किया। इससे पूर्व मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
जवाबी कीर्तन में मुकेश शर्मा की मंडली और ओमवीर शर्मा की पार्टी ने एक-दूसरे को भक्ति गीतों के माध्यम से जवाब देते हुए ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूम उठे। भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन करता रहा। पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
कीर्तन के उपरांत मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया।
कार्यक्रम संयोजक अंशु पाठक, डॉ. भूपेंद्र पाठक, नागेश तिवारी, भूपेंद्र शर्मा, अजय पाठक, हरीश वशिष्ठ, ज्ञान प्रकाश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, कमलकांत शर्मा, सोनू पाठक, हर्षित पाठक, बिट्टू शर्मा, धीरू पाठक, सुभाष ठाकुर, सुबोध ठाकुर, सोनू तिवारी, कुलदीप पाराशर, छोटेलाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, शालू पाठक, मुरारी राजोरिया और जितेंद्र लोधी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का फूलमाला, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर महेंद्र सिंह (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), नेम सिंह पत्रकार एवं समाजसेवी रिंकू शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और उत्साह का संदेश दिया।






