• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, प्रेमी युगल फरार; वसूली के आरोप से मामला गरमाया

ByTen News One Desk

Feb 18, 2026
60 Views

तिलहर: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, प्रेमी युगल फरार; वसूली के आरोप से मामला गरमाया


टेन न्यूज़ !! १८ फरवरी २०२६ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर क्षेत्र में सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती के प्रेम संबंध में बदलने के बाद प्रेमी युगल के फरार होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि युवक बीते दस दिनों से थाने की हवालात में रखा गया है।

मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब आरोपी युवक के मजदूर पिता ने आरोप लगाया कि बेटे को छुड़ाने के नाम पर दो युवकों ने उनसे डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित पिता का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर रकम दी, लेकिन इसके बावजूद बेटे की रिहाई नहीं हो सकी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

उधर, थाना प्रभारी जुगुल किशोर पाल ने बताया कि प्रकरण में पीड़िता नाबालिग है, जबकि आरोपी युवक बालिग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज हो चुके हैं। कोर्ट के बयानों का अवलोकन करने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर भी जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

फिलहाल क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!