उर्स-ए-लियाकतीन का कुल शरीफ सम्पन्न, मुल्क और कौम की तरक्की की की गई दुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे साइबर जागरूकता अभियान आयोजित खून–पसीने की कमाई से खरीदी जमीन पर दबंगों का कब्जा, पीड़ित उमेश यादव न्याय के लिए दर–दर भटक रहा कटरा नगर पंचायत में B.L.O की महत्वपूर्ण बैठक, S.I.R प्रक्रिया में पारदर्शिता व त्वरित समाधान की उठी मांग स्मार्ट रोड और हाई-टेक सर्किट हाउस निर्माण का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, 10 दिन में कार्य पूरा करने के निर्देश
---Advertisement---

कसरक में निकला भव्य यूनिटी मार्च, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर युवाओं का उमड़ा उत्साह, जगह-जगह हुआ स्वागत

By Ten News One Desk

Published on:

35 Views

कसरक में निकला भव्य यूनिटी मार्च, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर युवाओं का उमड़ा उत्साह, जगह-जगह हुआ स्वागत

टेन न्यूज़ !! १५ नवम्बर २०२५ !! डीपी सिंह @पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहाँपुर)।

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर सरदार@150 अभियान के तहत कटरा विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। ग्राम कसरक-भोजपुर से प्रारंभ होकर कमलापुर मैरिज लॉन तक निकाली गई इस भव्य यात्रा में सैकड़ों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया और पूरे मार्ग में भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के उद्घोष से माहौल गुंजायमान कर दिया।

यूनिटी मार्च का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। माय भारत की टी-शर्ट और कैप पहनकर शामिल हुए युवाओं ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया तथा आत्मनिर्भर भारत की शपथ भी ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान और विशिष्ट अतिथि सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र तथा कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने जनसभा को संबोधित किया। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के सच्चे शिल्पकार थे, जिन्होंने रियासतों के एकीकरण में अभूतपूर्व योगदान देकर देश को एक सूत्र में पिरोया। सांसद अरुण कुमार सागर ने सरदार पटेल के उत्कृष्ट कार्यों को याद करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्र और विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस के ओजस्वी संबोधन ने उपस्थित युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया।

इस अवसर पर माय भारत जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, जिला गंगा समिति से डॉ. विनय सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, जिला प्रवासी वीर सिंह पाल, मंडल अध्यक्ष रजत शर्मा, राजीव गुर्जर, राहुल मिश्र, कृपाल सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राजीव कश्यप, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment