• Wed. Oct 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में पीस कमेटी बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील

ByTen News One Desk

Oct 7, 2026
2 Views

तिलहर में पीस कमेटी बैठक, त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील


टेन न्यूज़।। 07 अक्टूबर 2026 ।। अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीओ विदुष सक्सेना की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर के संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से सुझाव लिए गए।

बैठक में आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं अफवाहजनक सूचनाओं का प्रसार नहीं करने की अपील की।

इस दौरान सीओ ने पोटरगंज की श्री जनता रामलीला तथा दोदराजपुर प्राचीन रामलीला मेला के आयोजकों से कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी ली। सभासद अभिषेक सिंह और दिलीप सक्सेना ने सीओ को पत्र सौंपकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की लीला के दौरान अमर्यादित एवं अश्लील डांस का विरोध दर्ज कराया।

बैठक में नायब तहसीलदार निवेदिता ठाकुर, कोतवाल प्रभाष चंद्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, हितेश गुप्ता रिंकू, सोनू खन्ना, नीलेश गुप्ता, राजू पंडित, परविंदर यादव, अब्दुल सादिक, शहजाद हुसैन, लल्ला भाई, राहुल, अमित और आनंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!