• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जमीन विवाद में मामा ने अपने भांजे पर धारदार हथियार से किया हमला,हमले में भांजा गंभीर रूप से घायल

ByTen News One Desk

Dec 10, 2025
77 Views

जमीन विवाद में मामा ने अपने भांजे पर धारदार हथियार से किया हमला,हमले में भांजा गंभीर रूप से घायल


टेन न्यूज़ ii 10 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट — राहुल कुमार सिंह भागलपुर/बिहार


भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तगेपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मामा ने अपने भांजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया

इस हमले में भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है

घायल युवक की पहचान तगेपुर गांव निवासी टिंकू पासवान के रूप में हुई है टिंकू की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उनका अपने मामा लखन पासवान से जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर कई वर्षों से विवाद चल रहा था

गीता देवी के अनुसार, लखन पासवान उनके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था जब टिंकू पासवान ने इसका विरोध किया, तो लखन पासवान ने धारदार हथियार ‘दबिया’ से उस पर हमला कर दिया हमले में टिंकू पासवान के कान, सिर और चेहरे पर गहरे जख्म आए हैं

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत जगदीशपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया

घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की बात सामने आई है

घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Ten News One Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!