• Wed. Oct 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

समाजवादी पार्टी ने सौरिख निवासी महेंद्र सिंह निम को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव

ByTen News One Desk

Jul 7, 2026
150 Views

समाजवादी पार्टी ने सौरिख निवासी महेंद्र सिंह निम को बनाया उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव


टेन न्यूज़ !! ०७ जुलाई २०२६ !!  रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह, लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में, अपने संगठन को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने, कन्नौज के सौरिख निवासी महेंद्र सिंह निम को बड़ी जिम्मेदारी सौपते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है

इस घोसड़ा के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है

महेंद्र सिंह निम को प्रदेश सचिव बनाए जाने की खुशी में, कन्नौज के सौरिख स्थित रामश्री गेस्ट हाउस में, एक भव्य संगठनात्मक बैठक और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया

नरेंद्र सिंह यादव प्रधान और देवपाल सिंह के नेतृत्व में, आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ो सपाई जुड़े, कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी

बैठक के दौरान कई क्षेत्रीय नेताओं ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, सभी वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि पूरी पार्टी एक जुट होकर, आगामी चुनावों और कार्यक्रमों के लिए रणनीत तैयार कर रही है, और आम जनता के बीच जाकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया जाएगा

इस मौके पर भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे

टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!