• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने लगाया हेड कांस्टेबल पर उत्पीड़न का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
40 Views

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने लगाया हेड कांस्टेबल पर उत्पीड़न का आरोप, SSP ने किया सस्पेंड


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़, बुलंदशहर
बुलंदशहर में एक महिला सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता, जो इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो साझा करती है, का कहना है कि फैज अंसारी नामक युवक उसे परेशान कर रहा था। इस संबंध में उसने कोतवाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद उसकी मदद के लिए तैनात किए गए कांस्टेबल कुलदीप राठी ने ही उसे आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए।

युवती के मुताबिक, कांस्टेबल देर रात मैसेज कर “आई लाइक यू” लिखता था और बाद में संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे फैज अंसारी और उसके परिजनों के माध्यम से धमकियां भी दिलवाई गईं।

मामला सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *