• Wed. Jul 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

इटावा: चकरनगर थाने में तैनात आरक्षी विपिन यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोक

ByTen News One Desk

Feb 8, 2026
67 Views

इटावा: चकरनगर थाने में तैनात आरक्षी विपिन यादव का निधन, पुलिस विभाग में शोक


टेन न्यूज़ ii 08 फरवरी 2026 ii डेस्क न्यूज़, इटावा, उत्तर प्रदेश
इटावा जनपद के चकरनगर थाने में तैनात आरक्षी विपिन यादव का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह मूल रूप से एटा जनपद के निवासी थे। उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

आरक्षी विपिन यादव के निधन की खबर से पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ, सरल स्वभाव और जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में याद किया।

पुलिस विभाग द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!